logo

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्यों खाये कोड़े, जानिए पूरी बात

14553news.jpg

द फॉलोअप टीम, रायपुर:
मुख्यमंत्री पूरे राज्य का मालिक होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री का कोड़े ख़ाना थोडी अजीब बात है। छत्तीसगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह-सुबह कोड़े खाते दिखाई दिए। प्राचीन परंपरा के मुताबिक, मुख्यमंत्री बघेल प्रत्येक वर्ष दुर्ग जिले के जंजगिरी गांव में जाते हैं। यहां के निवासी बीरेंद्र ठाकुर सीएम पर कोड़े बरसाते हैं। बताया जाता है कि इससे बाधाओं का नाश होता है। ऐसा क्या है चलिये जानते हैं। 

मुख्यमंत्री ने इस मामले में क्या कहा
ग्रामीणों के मुताबिक यह प्राचीन परंपरा है। कोड़े का हर प्रहार अनेक प्रकार के बाधाओं का नाश करता है। साथ ही सुख और समृद्धि लेकर आता है। मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से कहा कि, हर साल भरोसा ठाकुर प्रहार करते थे। अब यह परंपरा उनके पुत्र बीरेंद्र ठाकुर अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा गोवंश की समृद्धि की परंपरा की पूजा है, जितना समृद्ध गोवंश होगा, उतनी ही हमारी तरक्की होगी। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा इतनी लोकप्रिय होती है।

पूर्वजों से चला आ रहा है यह परंपरा 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा मुझे बहुत खुशी होती है, जब मैं गोवर्धन पूजा में सुबह-सुबह आप लोगों के बीच पहुंचता हूं। हमारे पूर्वजों ने बहुत सुंदर छोटी-छोटी परंपराओं का सृजन किया और इन परंपराओं के माध्यम से हमारे जीवन में उल्लास भरता है। उल्लास से भरे आप लोगों के चेहरे देखकर अनुभव होता है कि हमारा प्रदेश सांस्कृतिक रूप से कितना समृद्ध है और हम इस सांस्कृतिक समृद्धि को किस तरह धरोहर के रूप में संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अपनी माटी की अस्मिता को सहेजना उसका संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।